नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सनी बेकर ने अगले महीने आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के ऑक्शन में अपना नाम देने का फैसला किया है। इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज पर कई आईपीएल टीमों की नजर पड़ी है। यही कारण है कि उन्होंने टीमों की दिलचस्पी देखते हुए अपना ऑक्शन के लिए रजिस्टर करने का फैसला किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन सनी बेकर ने किया है। इसका फायदा उन्हें अब आईपीएल में मोटी कमाई के तौर पर मिलने की पूरी संभावना है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो 23 साल के सनी बेकर 16 दिसंबर को आयोजित होने वाले आईपीएल मिनी ऑक्शन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने अपना नाम लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमें के साइन करने में दिलचस्पी रखने पर रजिस्टर किया है। वे हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर इंग्लैंड के ...