नई दिल्ली, मार्च 6 -- भारत के स्टार पेसर और मौजूदा दौर के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने टी0 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के दौरान एक अहम उपलब्धि हासिल की। ऐसी उपलब्धि जो उनसे पहले भारत के सिर्फ 7 गेंदबाजों ने ही हासिल की थी। इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में भारत की जीत के इस हीरो ने मैच की अपनी पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का विकेट चटकाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 500वां विकेट पूरा किया। जसप्रीत बुमराह को हालांकि उसके बाद इस मैच में कोई और विकेट नहीं मिला लेकिन उनकी गेंदबाजी ने भारत के लिए फाइनल का टिकट कटाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट झटके। 254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने करोड़ों भारत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.