नई दिल्ली, जून 28 -- क्रिकेट छोड़ने के बाद अक्सर खिलाड़ी कमेंट्री, कोचिंग या किसी ओर काम का रुख करते हैं। हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर लियाम प्लंकेट ने सभी को चौंका दिया है। उन्होंने 41 साल की उम्र में प्रोफेशनल बेसबॉल में डेब्यू किया है। उन्होंने अमेरिका में माइनर लीग टीम ओकलैंड बॉलर्स की ओर से डेब्यू किया। प्लंकेट ने फ्रीबर्ड्स के खिलाफ पांच पिच फेंकीं और एक को स्ट्राइक आउट किया। डेब्यू के लिहाज से यह बुरा प्रदर्शन नहीं लेकिन उनकी टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।पांच साल पहलेअमेरिका चले गए थे प्लंकेट पूर्व तेज गेंदबाज प्लंकेट तकरीबन पांच साल पहले अमेरिका चले गए थे। वह वहां साल 2023 मेजर क्रिकेट लीग (एमएलसी) में खेल रहे हैं। एमएलसी का नया सीजन फिलहाल जारी है, जिसमें वह सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि, प...