नई दिल्ली, अगस्त 13 -- हैरी ब्रूक पिछले कुछ समय से इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है। हालांकि उनका मानना है कि ये मुश्किल काम है। ब्रुक ने इस साल टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की कप्तानी की थी और टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था। हाल ही में इंग्लैंड ने भारत को पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से और तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था। ब्रूक ने कहा है कि लगातार क्रिकेट खेलने से वह थक गए थे हालांकि द हंड्रेड में बतौर बल्लेबाज खेलने से उनको थोड़ी राहत मिली है। यह भी पढ़ें- स्टार्क ने बना दिया रिकॉर्ड, बतौर बाएं हाथ के गेंदबाज झटके सबसे ज्यादा विकेटइंडिया सीरीज में थक गया था इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने क्रिकइंफो से कहा, ''कप्तानी करना काफी मुश्किल काम है। इसमें काफी कुछ देना पड़ता है। हम...