इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन पर चला काला जादू? FIFA वर्ल्ड कप में घाना के तांत्रिक ने चौंकाया!
नई दिल्ली, जून 24 -- इंग्लैंड फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में क्रोएशिया को 4-2 से धूल चटाने के बाद घाना के खिलाफ उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। क्रोएशिया की तुलना में घाना की टीम कमजोर थी लेकिन ग्रुप एल मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा। ड्रॉ के बाद घाना के तांत्रिक नाना क्वाकू बोनसम का एक चौंकाने वाला दावा जमकर सुर्खियां बटोर रहा। लोग कह रहे कि बोनसम का काला जादू इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन पर चल गया। दरअसल, केन गोल करने का एक आसान मौका भुना नहीं पाए। केन के पास दूसरे हाफ में इंग्लैंड को बढ़त दिलाने का मौका था लेकिन उन्होंने नेट के ऊपर से शॉट मारा, जिसने सभी को हैरान कर दिया। मैच के आखिरी पलों में जब केन गोल करने से चूक गए तो इंग्लैंड के एक फैन ने स्टेडियम में मौजूदा घाना के सपोर्टर से मजाक में कहा, ''ओह, जादू तो काम कर रहा है।''...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.