इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में 5 बदलावों का ऐलान, ये 3 खिलाड़ी करने वाले हैं एकसाथ डेब्यू
नई दिल्ली, जून 17 -- न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टीम को आज दूसरा टेस्ट मैच अपनी सरजमीं पर खेलना है। लंदन के ओवल में खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में एक या दो नहीं, बल्कि 5 बदलाव होने वाले हैं। इनमें 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले हैं। डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नया नाम विकेटकीपर जेम्स रे का जुड़ा है। इसके अलावा कौन-कौन से बदलाव होने वाले हैं और क्यों ये बदलाव होंगे? इसके बारे में जान लीजिए। ये मुकाबला आज यानी 17 जून से खेला जाना है। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में सीधे-सीधे दो बदलाव तो इसलिए होने थे, क्योंकि कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को ड्रॉप किया गया है। इसके पीछे की वजह यह है कि उन्हें नाइटक्लब कांड में जांच की वजह से अभी टीम से दूर रखा गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.