नई दिल्ली, जुलाई 13 -- इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच के पद से ब्रेंडन मैकुलम ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी को नए कोच तलाशना है। जल्द ही नए कोच पर बोर्ड को फैसला लेना है, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज अगले महीने शुरू हो रही है। इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है और वह यह है कि ईसीबी ब्रेंडन मैकुलम के उत्तराधिकारी को खुली छूट देने का मन बना चुका है। टेस्ट टीम का हेड कोच रहते हुए शख्स को आईपीएल में भी कोचिंग करने से नहीं रोका जाएगा। ईसीबी ने साफ शब्दों में कहा है कि इंग्लैंड का अगला हेड कोच आईपीएल में भी काम कर सकता है। ईसीबी के इस फैसले से एंडी फ्लावर के रिटर्न की संभावना है। वे दो बार की टाइटल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी में भी अपनी भूमिका को बरकरार रख सकते हैं और ...