भागलपुर, फरवरी 18 -- नपं अकबरनगर के श्रीरामपुर स्थित आज़ाद क्रीड़ा मैदान में खेले जा रहे श्रीरामपुर प्रीमियर लीग (सीजन-6) के तहत हुए रोमांचक मुकाबले में इंग्लिश चिचरौंन की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए यंगस्टर 11 मुंगेर की टीम 13.1 ओवर में 168 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश चिचरौंन की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 12.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह इंग्लिश चिचरौंन ने यंगस्टर 11 मुंगेर को सात विकेट से पराजित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.