भागलपुर, मई 7 -- प्राणपुर से चंदन की रिपोर्ट प्राणपुर प्रखंड के दक्षिणी लालगंज पंचायत अंतर्गत रोशना गांव निवासी मंटू सिंह की इंग्लिश घाट में हुई हत्या मामले में पुलिस ने दक्षिणी लालगंज पंचायत के वर्तमान मुखिया जुलुम सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल ब्याप्त था। रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंटू हत्याकांड मामले में दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी सामने आई थी। जिसके बाद टीम गठित कर मुखिया की गिरफ्तारी की गई।शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...