फरीदाबाद, फरवरी 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार से 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन इंग्लिश विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें स्मार्ट सिटी के करीब आठ हजार परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के लिए जिले में 80 निजी एवं सरकारी स्कूलों को केंद्र बनाया गया था। इंग्लिश का प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान आने से परीक्षार्थियों में उत्साह देखने को मिला। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब छात्र-छात्राएं केंद्रों से बाहर निकले तो उनके चेहरों पर संतोष साफ झलक रहा था। कई विद्यार्थियों ने तो खुशी में डांस कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। छात्रों का कहना था कि प्रश्नपत्र संतुलित था और अधिकतर सवाल पाठ्यक्रम के अनुसार ही पूछे गए थे। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की गई। सुबह से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.