इंगोहटा और आसपास के क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन
हमीरपुर, मई 16 -- भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के इंगोहटा और आसपास के गांवों में प्रतिबंधित होने के बावजूद मिट्टी का अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में सक्रिय मिट्टी माफिया शासन-प्रशासन के नियमों को ठेंगा दिखाकर बेखौफ होकर इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन ढलते ही इस क्षेत्र में अवैध खनन का खेल शुरू हो जाता है, जो पूरी रात चलता है। गांव के संकरे रास्तों से मिट्टी से लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में दौड़ते हैं। इन ट्रैक्टरों के शोर से ग्रामीण रात भर चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। बुजुर्गों, बीमार लोगों और छोटे बच्चों का जीना मुहाल हो गया है। इसके अलावा, भारी वाहनों के कारण गांव के रास्ते भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। बिना किसी वैध परमिशन या रॉयल्टी के धड़ल्ले से उपजाऊ और सरकारी जमीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.