इंगोहटा अंडरब्रिज निर्माण ठप होने ग्रामीणों में रोष
हमीरपुर, जून 7 -- भरुआ सुमेरपुर। कानपुर-बांदा रेलवे लाइन पर स्थित इंगोहटा के गेट संख्या 25 पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज का कार्य पिछले डेढ़ माह से पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। फरवरी माह में शुरू हुआ निर्माण कार्य अब अधूरा छोड़ दिया गया है। ठेकेदार और मजदूरों के साइट से गायब होने के कारण परियोजना की प्रगति रुक गई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। गांव के अशोक मिश्र, रामअवतार साहू, राजू अनुरागी, राघवेंद्र सिंह, रमेश सिंह और सज्जन तिवारी ने बताया कि बरसात शुरू होने से पहले यदि निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं कराया गया तो क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का प्रमुख संपर्क मार्ग लगभग चार माह तक बाधित हो सकता है। इससे किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- बांका: बड़ी बांध पर टूटे पुल का निर्माण कार्य अब तक श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.