वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी। इंगलिशियालाइन स्थित श्रीकृष्ण धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से शनिवार को भोग प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में राहगीरों, यात्रियों एवं जरूरतमंद लोगों ने प्रसाद प्राप्त किया। ट्रस्ट की ओर से यह सेवा कोविड काल से निरंतर चल रही है। ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अशोक खन्ना, राजेंद्र शर्मा, विवेक शर्मा एवं धर्मशाला के कर्मचारियों ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...