जमशेदपुर, जुलाई 24 -- इंकैब इंडस्ट्रीज के पुनरुद्धार के लिए वेदांता समूह एनसीएलटी के आदेश के तहत काम शुरू कर दिया है। इस आदेश के तहत रिजोल्यूशन प्रोफेशनल (आरपी) ने कर्मचारियों को उनके दावों का भुगतान भी करने लगा है। अब कर्मचारियों को पीएफ (भविष्य निधि) को लेकर आशंका है। पीएफ के दावों को लेकर पीएफ विभाग ने एनसीएलएटी दिल्ली में अपील दायर किया है। हालांकि एनसीएलटी कोलकाता ने पीएफ मद में 164 करोड़ के दावों को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि इस राशि का कोई मूल्यांकन नहीं हुआ है। एनसीएलटी के फैसले को पीएफ विभाग जमशेदपुर की ओर से एनसीएलएटी नई दिल्ली में अपील दायर किया गया है। यह भी पढ़ें- नौकरी बदलने के बाद पुराने PF का पैसा नए अकाउंट में ऐसे करें ट्रांसफर, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस एनसीएलएटी में अंकेक्षित बैलेंस शीट जमा किया गया है। सूत्रों...