इंका नेशनल मैप क्विज में चेन्नई की टीम प्रथम
रांची, अक्टूबर 3 -- रांची। इंडियन नेशनल कारटोग्राफिक एसोसिएशन (इंका) हैदराबाद द्वारा आयोजित इंका नेशनल मैप क्विज का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया। प्रतियोगिता में चेन्नई के श्री निकेतन पाठशाला के विद्यार्थियों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, डीपीएस सूरत दूसरे और देहरादून का राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। इंका के सचिव डॉ. सहदेव राम ने बताया कि विजेता टीमों और उनके शिक्षकों को 21 नवंबर को गुवाहाटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कारटोग्राफिक कांग्रेस में सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा में आठवीं से दसवीं कक्षा के छात्र शामिल हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.