इंकवेलइनोवेटर्स ने मनाया स्थापना दिवस, जुटे साहित्यकार
रांची, जून 17 -- रांची, संवाददाता। आगरा, रांची, पुणे, दिल्ली, कुशीनगर, पनवेल, गाजीपुर, लखनऊ, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर सहित देश के विभिन्न शहरों और राज्यों से जुड़े रचनाकारों, कवियों एवं साहित्य प्रेमियों की सहभागिता के साथ इंकवेलइनोवेटर्स साहित्यिक मंच का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओड इवेन एवं दाऊ जी फिल्म के निर्माता-निर्देशक और गायक अंकित सारस्वत रहे। मंच की सचिव एकता चतुर्वेदी और संपादक वीरभद्र ने बताया कि बीते एक वर्ष में मंच ने 50 से अधिक साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनमें काव्य गोष्ठियां, ओपन माइक, साहित्यिक संवाद और प्रतियोगिताएं शामिल हैं। वर्तमान में मंच से 250 से अधिक लेखक और रचनाकार जुड़े हुए हैं।कार्यक्रम में अंकित सारस्वत (आगरा), मयूर पराशर व साधना सिंह (रांची), निखिल खैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.