गिरडीह, जून 24 -- सरिया, प्रतिनिधि। इंकलाबी नौजवान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को एसडीपीओ बगोदर-सरिया धनंजय राम से मुलाकात कर विगत दिनों हुए आरवाईए नेता राहुल मंडल के पिता अशोक मंडल की संदेहास्पद मौत के मामले में जांच कहां तक पहुंची इसकी जानकारी ली गई। साथ ही सरिया प्रखंड में बढ़ते अपराध और भू माफियाओं के एकछत्र वर्चस्व में सरिया थाना की निष्क्रिय कार्रवाई के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई।

प्रतिनिधिमंडल का अवलोकन इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) का एक प्रतिनिधिमंडल आज गिरिडीह जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव, सोनू पांडेय, सीताराम पासवान, इम्तियाज अली एवं राजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में बगोदर सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम से मुलाकात कर क्षेत्र में बढ़ते अपराध, भू-माफियाओं की सक्रियता एवं आरवाईए नेता राहुल मंडल के पिता अशोक मंडल की संदे...