नई दिल्ली, अगस्त 28 -- POCO भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपने नए X-सीरीज स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि POCO X8 5G और POCO X8 Power 5G को भारत में 4 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इन फोन्स के कुछ अहम फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है। POCO X8 Power 5G को कंपनी एक बेहद दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर सकती है। सामने आई जानकारी के मुताबिक इस फोन में 10000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह फोन उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है, जिन्हें बार-बार फोन चार्ज करना पसंद नही...