नई दिल्ली, अगस्त 17 -- JSW Motors भारत में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में Chery Automobile की iCAUR V23 इलेक्ट्रिक SUV को भारत में लाने की तैयारी चल रही है। इस SUV के टेस्ट म्यूल्स को भारतीय सड़कों पर कई बार देखा जा चुका है। इसी बीच कारवाले की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि iCAUR V23 को भारत में पेटेंट कराया गया है। यह मॉडल JSW Motors के जरिए इंडियन मार्केट में ऑफर किया जाएगा।इसके साथ चेरी की कई और गाड़ियों को भी भारत में पेटेंट कराया गया है।बॉक्सी डिजाइन होगा सबसे बड़ा आकर्षण iCAUR V23 की सबसे खास बात इसका बॉक्सी और दमदार डिजाइन है। एसयूवी की लंबाई करीब 4.2 मीटर है, जिसके चलते यह मिड-साइज एसयूवी कैटेगरी में आती है। इसमें सीधा और ऊंचा स्टांस, चौड़ा बॉडी डिजाइन और ऑल-LED लाइटिंग से...