आ रही टोयोटा की नई Innova Hycross, लॉन्च से पहले जान लें इसके बारे में ये बड़ी बातें
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- टोयोटा (Toyota) अपनी पॉपुलर 7-सीटर एमपीवी इनोवा हाइक्रॉस (Innova Hycross) को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। नई इनोवा हाइक्रॉस को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स में होने वाले बदलावों का अंदाजा लगाया जा सकता है। माना जा रहा है कि अपडेटेड मॉडल में सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि केबिन और सेफ्टी फीचर्स में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं डीटेल।नया डिजाइन देगा फ्रेश लुक टेस्टिंग के दौरान दिखी नई इनोवा हाइक्रॉस पूरी तरह कैमोफ्लाज में छिपी थी, इसलिए इसके डिजाइन की पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। हालांकि, माना जा रहा है कि इसमें नई हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल दी जा सकती है, जो नए Toyota Hilux से मिलती-जुलती हो सकती है। इसके अलावा नई हाइक्रॉस में नए डिजाइन के हेडलैंप और टेललैंप, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.