नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- टाटा मोटर्स के फैन्स के लिए गुड न्यूज है। कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUVs में से एक नेक्सॉन को जल्द ही बड़ा अपडेट देने की तैयारी कर रही है। 2027 में नेक्सॉन के न्यू जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया जा सकता है। नई नेक्सॉन की अभी टेस्टिंग चल रही है। इसके टेस्ट म्यूल्स को कई बार सड़कों पर देखा जा चुका है। नई एसयूवी में डिजाइन से लेकर इंटीरियर और फीचर्स तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके मौजूदा इंजन ऑप्शन्स में किसी भी बदलाव की उम्मीद फिलहाल नहीं है।नए ATLAS प्लेटफॉर्म पर बनेगी नेक्सॉन नई टाटा नेक्सॉन को कंपनी ने 'Garud' कोडनेम दिया है। यह एसयूवी नए ATLAS (Adaptive Tech-Forward Lifestyle Architecture) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। यही प्लेटफॉर्म टाटा कर्व में भी ऑफर किया जाता है। यह एक मॉड्यूलर प्लेटफॉ...