नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- टेक कंपनी Motorola अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27 को जल्द लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसके ग्लोबल लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह फोन 5 नवंबर को पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन को Geekbench बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया है, जहां इसके प्रोसेसर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जाएगा। Motorola ने कन्फर्म किया है कि Signature 27 को 5 नवंबर 2026 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी है। इससे पहले कंपनी ने फोन को सितंबर में Snapdragon Summit 2026 के दौर...