नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है और चक्रवाती तूफान में तब्दील होने को तैयार है। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को बताया कि 27 अक्टूबर तक यह गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है जिसका नाम 'अर्नब' दिया गया है। यह इस साल का पहला चक्रवाती तूफान है। इसके साथ ही ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, और केरल के साथ अन्य कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।कब चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा सिस्टम मौसम विभाग ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 26 अक्टूबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य हिस्से के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, इसके बाद 27 अक्टूबर की सुबह तक तूफान के पश्...