आ रहा है बेहद खतरनाक चक्रवात, 125 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 7 राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है और चक्रवाती तूफान में तब्दील होने को तैयार है। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को बतायाकि 27 अक्टूबरतक यह गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके साथ ही ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, और केरल के साथ अन्य कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।कब चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा सिस्टम मौसम विभाग ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 26 अक्टूबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य हिस्से के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, इसके बाद 27 अक्टूबर की सुबह तक तूफान के पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.