आ रहा चक्रवात अर्नब? भारत में कहां और कब देगा दस्तक, किन राज्यों में मचाएगा कोहराम: IMD का अपडेट
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Cyclone Arnab: वैसे तो देश से अब मॉनसून लौटने लगा है लेकिन इस समय बंगाल की खाड़ी में कुछ ऐसी उथल-पुथल हो रही है, जिसकी वजह से इस हफ्ते देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना बढ़ गई है। दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक स्पष्ट कम दबाव वाला क्षेत्र विकसित हुआ है जो अगले 48 घंटों में डिप्रेशन और गहरे डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके असर से 24 सितंबर को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में; और 23-24 सितंबर, के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसम का यह तंत्र 'गहरे दबाव' में तब्दील हो सकता है, जिससे ओडिशा के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.