नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- Motorola ने अपने नए फोन के तौर पर Motorola Signature 27 को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की सिग्नेचर सीरीज में दूसरा मॉडल है। मोटोरोला ने इस साल की शुरुआत में मोटोरोला सिग्नेचर को लॉन्च किया था। खास बात यह है कि यह क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 चिपसेट के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन में से एक है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का Sony LYTIA 910 मेन कैमरा और 200 मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। मोटोरोला ने सिग्नेचर 27 के साथ एक नई नेमिंग अप्रोच भी पेश की है, जो नए जेनरेशन के फोन को अलग करने के लिए आने वाले साल के अंतिम दो अंकों का उपयोग करता है।दो कलर्स में आ रहा Motorola Signature 27 मोटोरोला ने अभी तक सिग्नेचर 27 की कीमत या सटीक बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कंपनी ने...