नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- स्मार्टफोन ब्रैंड Realme ने Warner Bros. Discovery Global Consumer Products के साथ पार्टनरशिप में Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition लॉन्च किया है। इस स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन में Harry Potter की जादुई दुनिया और आधुनिक स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह पार्टनरशिप खास तौर पर युवा यूजर्स और Harry Potter के फैंस को ध्यान में रखकर की गई है। Realme और Warner Bros. Discovery की यह दूसरी बड़ी IP पार्टनरशिप है। इससे पहले दोनों कंपनियां Realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के लिए साथ आई थीं। नए Harry Potter Edition के जरिए कंपनी टेक्नोलॉजी को सिर्फ एक काम के डिवाइस के बजाय पॉप कल्चर और फैन एक्सपीरियंस से जोड़ने की कोशिश कर रही है। यह भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड में फंसा पैसा घर...