नई दिल्ली, अगस्त 20 -- CMF Buds Neo Launched in India: नथिंग के सब ब्रांड CMF ने अपने नए ईयरबड्स के तौर पर भारतीय बाजार में CMF Buds Neo ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है। यह ईयरबड्स दिखने में काफी अट्रैक्टिव हैं और इनकी कीमत भी बेहद कम है। इन ईयरबड्स में 12.4mm के डायनामिक ड्राइवर लगे हैं और ये बैकग्राउंड नॉइज को कम करने के लिए 35dB तक का अडैप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसलेशन देते हैं। इनमें कॉल के लिए 'क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी' वाले चार माइक्रोफोन भी हैं। ईयरबड्स में मिलने वाले अन्य खास फीचर्स में स्पेटियल ऑडियो, कस्टमाइजेबल EQ सेटिंग्स, डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी और गेमिंग के लिए 120ms का लो-लेटेंसी मोड शामिल है। कंपनी का कहना है कि Nothing X ऐप के जरिए यूजर को कुछ एडिशनल कंट्रोल और साउंड ऑप्शन भी मिलते हैं। कितनी है कीमत और इ...