नई दिल्ली, जून 10 -- OnePlus Turbo 6X and OnePlus Turbo 6X Pro launched: वनप्लस ने अपने टर्बो लाइनअप का विस्तार करते हुए चीन में दो नए स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro लॉन्च किए। कंपनी का कहना है कि नए टर्बो सीरीज फोन बेहतर बैटरी लाइफ, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और मजबूत बॉडी के साथ आते हैं। स्टैंडर्ड टर्बो 6X उन यूजर्स को टारगेट करता है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और एक्सपेंडबल स्टोरेज चाहते हैं जबकि टर्बो 6X प्रो एक ब्राइट एमोलेड डिस्प्ले, एक बड़ी बैटरी, दमदार ड्यूरेबिलिटी रेटिंग और एडिशनल एआई-पावर्ड फीचर्स के साथ आता है। ये दोनों फोन स्टील जैसी मजबूत बॉडी और वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आते हैं। फोन में 8000mAh तक बैटरी मिलती है। फिलहाल, यह जानकारी सामने नहीं आई है कि ये दोनों फोन वैश्विक बाजारों में अपनी जगह बनाएंगे या नहीं।...