नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'रामायण' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही 'रामायण' से रणवीर का पहला लुक सामने आया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फैंस 'रामायण' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक 'रामायण' के रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ 'रामायण' के बज के बीच रणवीर की एक और फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म में रणवीर के साथ उनकी पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट और विकी कौशल भी हैं। तो चलिए जानते हैं किस दिन थिएटर में दस्तक देगी 'लव एंड वॉर'।कब रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'? 'लव एंड वॉर' के मेकर्स ने फाइनल फिल्म की रिलीज डेट रिवील कर दी है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें रणबीर कपूर के साथ आलिय...