नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- घाटी में ठंड ने दस्तक दी तो स्कूलों की घंटी का वक्त भी बदल गया। सुबह की सर्द हवा में बस्ता टांगकर निकलने वाले बच्चों को अब थोड़ी राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर यानी डीएसईके ने कश्मीर संभाग के सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के नए समय का ऐलान कर दिया है। यह बदलाव 15 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। निदेशालय ने बुधवार 14 अक्टूबर को यह आदेश जारी किया। इसका नंबर 410-डीएसईके ऑफ 2026 है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक आदेश में स्कूलों को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले हिस्से में श्रीनगर नगर निगम की सीमा के भीतर आने वाले स्कूल हैं। दूसरे हिस्से में श्रीनगर की सीमा से बाहर के स्कूल और कश्मीर घाटी के बाकी इलाके आते हैं।किस स्कूल का कितने बजे से कितने बजे तक श्रीनगर नगर सीमा के स्कूल अब सुबह 10 बजे खुलेंगे। छुट...