नई दिल्ली, जनवरी 29 -- यूपी विधानसभा के बजट सत्र की तारीख आ गई है। यूपी विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होगा। योगी सरकार 11 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश करेगी। यह जानकारी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को दी। कैबिनेट बैठक में सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। अब राज्य के शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मी भी राज्य कर्मचारियों की तरह कैशलेस इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह सुविधा आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लागू की जाएगी। इस फैसले से बेसिक शिक्षा विभाग के कुल 11 लाख 95 हजार 391 शिक्षक और कर्मचारियों का फायदा होगा। वहीं, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन 2 लाख 97 हजार 589 शि...