नई दिल्ली, मई 3 -- यूट्यूब चार्ट्स की वीकली लिस्ट अपडेट हो चुकी है। इस वीक गानों में कुछ खास फेरबदल नहीं दिख रहा है। बैरण गाना अपना जलवा कायम किए है। टॉप 10 लिस्ट में वही गाने हैं जो पिछली बार थे। हालांकि कुछ की पोजिशन में अप-डाउन हुआ है। अगर आप गानों के ट्रेंड्स से खुद को अपडेट रखते हैं तो यहां पूरी लिस्ट पर नजर डाल सकते हैं।बैरण बंजारे का गाना बैरण टॉप पर बना हुआ है। कई हफ्तों से यह गाना टॉप पोजिशन बनाए हुए है। चार्ट में इस गाने को 8 हफ्ते हो गए हैं। इसके वीकली व्यूज 34,944,605 हैं जो कि बीते हफ्ते से थोड़े ज्यादा हैं। लास्ट वीक ये 34,600,109 थे।शरारत धुरंधर का शरारत गाना इसके दोनों पार्ट्स के बाकी गानों से काफी आगे है। चार्ट में आए इसको 21 हफ्तों हो चुके हैं। लास्ट वीक यह 2 नंबर पर था। इसके वीकली व्यूज 28,023,700 हैं। यह भी पढ़ें- यूट्...