नई दिल्ली, जुलाई 6 -- क्या आपका भी सपना नीली वर्दी पहनकर आसमान की ऊंचाइयों को छूने और देश की हिफाजत करने का है? अगर आपका जवाब हां है, तो आपके लिए एक बेहद ही शानदार खबर है। भारतीय वायु सेना में करियर बनाने का ख्वाब देख रहे नौजवानों के लिए दरवाजे खुल गए हैं। वायु सेना ने आज यानी 6 जुलाई 2026 से दो बड़ी और अहम भर्तियों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली भर्ती एयरमैन ग्रुप 'Y' (मेडिकल असिस्टेंट) इंटेक 02/2027 के लिए है, जो कि एक पक्की और लंबी नौकरी है। वहीं दूसरी भर्ती युवाओं के बीच खासी मशहूर अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के तहत निकाली गई है। आइए विस्तार से समझते हैं कि इन दोनों भर्तियों की क्या शर्तें हैं और आप कैसे अपना भाग्य आजमा सकते हैं।एयरमैन ग्रुप Y मेडिकल असिस्टेंट सबसे पहले यह साफ कर दें कि यह भर्ती अग्निपथ योजन...