हाथरस, मई 10 -- सहपऊ। शनिवार को कस्बा स्थित एमएल इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस के निर्देशानुसार विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को नालसा (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) की विभिन्न योजनाओं एवं कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर के दौरान वक्ताओं ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य सूरज पाल, हरीश तिवारी, विजय शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- उर्दू टाउन स्कूल में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.