घाटशिला, नवम्बर 29 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत आड़ंग गांव के ग्रामीण इन दिनों कीचड़ भरे सड़क पर चलने को मजबूर है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़कें पूरी तरह से कीचड़ और गंदे पानी से भर गई हैं जिसके कारण ग्रामीणों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। साथ ही ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सड़क किनारे जल निकासी के लिए नाले नहीं बनाए जाने के कारण समस्या ओर भी जटिल हो गई है। सड़क के दोनों किनारे नाले निर्माण को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाये जा चुके हैं परंतु अभी तक कोई पहल नहीं हुआ है।गांव के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान करने और गांव में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की अपील की है ताकि वे सड़क पर सुगम तरीके से आवागमन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.