बागेश्वर, फरवरी 16 -- जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाली। रैली एसबीआई तिराहे से शुरू होकर तहसील परिसर होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां मुख्यमंत्री तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। सोमवार को आयोजित रैली में जिलेभर से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में राज्य सरकार द्वारा 140 रुपए प्रतिदिन वृद्धि करने तथा केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजने की मांग की है। सेवानिवृत्ति पर 10 लाख देने संबंधी शासनादेश जारी होने के बाद ही 300 रुपये की कटौती लागू करने तथा तब तक खातों से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.