हापुड़, अप्रैल 25 -- हापुड़ संवाददाता। धौलाना थाना क्षेत्र के ताज एनक्लेव खिचरा निवासी अतहर अंसारी ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया गया कि उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे आनलाइन ट्रेनिंग के बारे में जानकारी देते हुए उसे बातों में फंसा लिया और एक ग्रुप डी 14 स्टाक वेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट के नाम से ग्रुप में उसका नंबर जोड़ लिया। ग्रुप एडमिन और अन्य सदस्यों ने उसे विश्वास में लेकर अधिक मुनाफा का लालच देकर 68 लाख रुपये हड़प लिए। निवेश के नाम पर मिलने वाले लालच से सावधान रहें और किसी भी अनजान काॅल या ग्रुप के जांसे में आकर पैसे ट्रांसफर न करें। यह भी पढ़ें- हापुड़ : ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 68 लाख की ठगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...