संभल, दिसम्बर 1 -- 25 नवंबर को शराब की दुकानों से वसूली लेकर लौट रहे कलेक्शन एजेंटों से हुई लाखों की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। शनिवार शाम चेकिंग के दौरान एक बदमाश चोरी की बाइक समेत पकड़ा गया, जिसकी गिरफ्तारी ने पूरी गैंग की साजिश खोलकर रख दी। पूछताछ के बाद उसके दो साथियों को भी मुठभेड़ के दौरान मुहम्मदपुर मालनी के जंगल से गिरफ्तार किया गया था। बदमाशों के पास से 5.28 लाख रुपये, कार-चोरी की बाइक और अवैध हथियार भी बरामद किए। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों बदमाशों का चालान कर दिया। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में 25 नवंबर की शाम आहूजा ग्रुप के कलेक्शन एजेंट राजेंद्र भाटी और सौरभ चौधरी मंगलवार शाम असमोली क्षेत्र के टांडा कोठी, मढ़न, गुमसानी, हरथला, शाहपुर, महमूदपुर माफी, बैंटला समेत कई दुकानों से दिनभर की बिक्री की रकम इकट्ठा कर बाइक से लौट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.