कानपुर, अप्रैल 1 -- किडनी की खरीदफरोख्त में केशवपुरम के जिस आहूजा अस्पताल का नाम सामने आया है, वहां लंबे समय से अवैध ट्रांसप्लांट का काम चल रहा था। पुलिस को जानकारी मिली है कि कुछ महीनों में यहां सात से आठ ट्रांसप्लांट हुए हैं। वहीं पूरे कानपुर की बात करें तो कुछ सालों में 50 से ज्यादा ट्रांसप्लांट की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। ये लोग जरूरतमंदों की तलाश करते थे और 6 से 10 लाख रुपये में किडनी डोनेट कराकर 60 से 80 लाख रुपये तक में ट्रांसप्लांट करते थे। इस पूरे खेल में कानपुर के आठ से 10 अस्पताल शामिल हैं। पुलिस इन सभी की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर के स्कूल संचालक की पत्नी पारुल तोमर का इलाज करने वाला मेरठ का डॉ. अफजल डायलिसिस करने वाले अस्पतालों से संपर्क रखता था। जिन मरीजों की दोनों किडनी खराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.