गोड्डा, अप्रैल 12 -- मेहरमा, एक संवाददाता । प्रखंड अंतर्गत कमलचक गांव में आर्य समाज की ओर से आयोजित चतुर्वेद शतकम पारायण यज्ञ एवं वेद कथा के दूसरे दिन शनिवार को यज्ञ में आहुति देने और प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।इस दौरान यज्ञ के ब्रह्म आचार्य कन्या गुरुकुल हजारीबाग के आचार्य कौटिल्य व उनकी मंडली के द्वारा वेद मंत्र के साथ हवन कराया गया। इस दौरान उन्होंने यज्ञ की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लोगों से अपने-अपने घरों में भी प्रत्येक दिन संध्या अर्थात ब्रह्म यज्ञ, ईश्वर स्तुति प्रार्थना उपासना और हवन करने पर विशेष बल दिया।साथ ही बच्चों में अच्छे संस्कार देने की अपील की। कहा कि अपने बच्चों को राम और लक्ष्मण बनाना चाहते हैं तो खुद भी राजा दशरथ बनना पड़ेगा। खासकर युवकों से भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के गुणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.