प्रयागराज, मार्च 14 -- ईसीसी में पुरातन छात्र परिषद की ओर से पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पिछले तीन वर्षों के पुरातन छात्रों की ओर से स्थापित पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। बीएससी गणित वर्ग की आहुति त्रिपाठी और बीएससी जीव विज्ञान वर्ग की मरियम ने चार-चार मेडल हासिल कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं ने अपने संकाय के सभी विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए और खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्रों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। उपप्राचार्य प्रो. ज्योतिका रॉय ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...