चक्रधरपुर, मई 19 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। सोमवार को पूरे जिले में आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस आलोक में सोमवार को चक्रधरपुर की अनुमंडल पदाधिकारी श्रृति राजलक्ष्मी ने चक्रधरपुर प्रखंड के केरा पंचायत के दो जनवितरण प्रणाली के दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में राशन डीलरों का जन वितरण प्रणाली से संबंधित विवरणी एवं अंत्योदय कार्ड, लाल कार्ड, हरा कार्ड तथा ई-पॉश मशीन की जांच कर राशन डीलर के पास प्राप्त आवंटित चावल, गेहूं, नमक आदि का स्टॉक पंजी से मिलान किया गया। साथ ही दोनों राशन डीलर को शीलापट्ट पर वर्त्तमान स्टॉक की विवरणी, स्टॉक पंजी संधारित करने, लाभुकों के नामों की सूची, योजनाओं की विवरणी को नियमित रूप से प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- पीडीएस डीलरों के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने की बैठक दुकानों को स्वच्छ एवं सा...