आगरा, जून 12 -- थाना बरहन क्षेत्र के आहरन बस स्टैंड से चाउमीन खा रहे एक युवक को अज्ञात कार सवार उठा ले गए। कार में एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था, जबकि चार अन्य सादा कपड़ों में थे। इस मामले में बरहन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उदयपुर निवासी मोरध्वज सिंह ने शुक्रवार सुबह थाना बरहन में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम 7.20 बजे उनके बेटे श्रीकांत उर्फ तऊआ को आहरन बस स्टैंड के पास से एक काली कार में सवार कुछ लोग उठाकर ले गए। इस घटना की जानकारी उन्हें गांव के अन्य लोगों से मिली।थानाध्यक्ष बरहन आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि किसी भी पुलिस टीम ने थाना बरहन को कोई जानकारी नहीं दी है। यह भी पढ़ें- जमुई: ढीबा गांव का किशोर मुन्ना कुमार पांच दिनों से लापता युवक को उठाए जाने की सूचना संज्ञान में आते ही जिले की अन्य पुलिस टीमों से जानकारी जुट...