गोरखपुर, जून 21 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आहरण वितरण अधिकारी पद पर डॉ. शिल्पा मल्ल बनी रहेंगी। प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार ने डॉ शिल्पा से इस पद पर बने रहने का आग्रह किया है। वह पिछले एक वर्ष से मेडिकल कालेज में आहरण वितरण अधिकारी हैं। खास बात यह है कि उनकी क्षवि मेडिकल कालेज में अब तक बेदाग है। मेडिकल कालेज में प्राचार्य का कार्यभार संभालने के बाद डॉ धर्मेंद्र कुमार ने कई पदों पर फेरबदल किए हैं। आहरण वितरण अधिकारी पद पर भी उन्होंने शिक्षकों से फीडबैक लिया। इसके बाद डॉ शिल्पा को उसी पद पर बने रहने का आग्रह किया है। यह भी पढ़ें- एम्स: 16 नर्सिंग अधिकारियों को मिली पदोन्नति यहीं से विभिन्न फंड की वित्तीय संस्तुति मिलती है। डॉ. शिल्पा का हस्ताक्षर संस्तुत कर प्राचार्य ने ट्रेजरी भेज दिया है। यह भी पढ़ें- जेपीयू के...