गंगापार, अप्रैल 26 -- चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए घर में चोर घुस गया। आहट मिलने पर चोर भागने लगा। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो चोरी का आरोपी तालाब के पास गड्ढे में छिप गया। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर, घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। मऊआइमा के सुल्तानपुर खास निवासी फखरे आलम पुत्र सगीर अहमद गदाईपुर की हाईवे पर टायर की दुकान है। फखरे आलम के अनुसार, उनका परिवार शनिवार को रिश्तेदार के घर प्रतापगढ़ चला गया था। घर में ताला लगाकर वह दुकान चले आए। जब रात लगभग दस बजे घर आए तो घर के अन्दर से आवाज सुनाई दी। यह भी पढ़ें- खेत पर गया परिवार, चोरों ने घर में किया हाथ साफ दरवाजा खोल कर देखा तो बक्से का ताला टूटा था और सामान बिखरा हुआ था। इस बीच अंदर छिपा चोर तेजी से सीढी के रास्ते छत पर चढकर पीछे कूद गया। शोर मचाने पर ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.