रुडकी, मार्च 28 -- राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का शुक्रवार को समापन हो गया। दो दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन की शुरुआत कबड्डी प्रतियोगिता से हुई। बालिका वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की टीम विजेता रही, जबकि बालक वर्ग में प्रथम वर्ष की टीम ने बाजी मारी। इसके बाद आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं के मुकाबले रोमांचक रहे और दोनों वर्गों में प्रथम वर्ष विजेता रहा। आस मोहम्मद बालक वर्ग और सानिया बालिका वर्ग में चैंपियन बनी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...