गढ़वा, जनवरी 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा के लोगों की आस्था व सहयोग से जल्द ही गढ़वा प्रखंड के सुखबाना गांव में गढ़देवी महिला सेवा सदन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही गढ़देवी मंदिर भवन के ऊपरी तल्ला में अर्द्धनारीश्वर महादेव की पूजा नए पुजारी से कराया जाएगा। उससे न केवल लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी बल्कि आम-आवाम गरीब श्रद्धालुओं को काफी सहयोग मिलेगा। उक्त बातें पूर्व मंत्री सह मां गढ़देवी मंदिर न्यास मंदिर धार्मिक न्यास के अध्यक्ष रामचंद्र चंद्रवंशी ने गुरुवार को गढ़वा स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि गढ़वा में झारखंड के पहली अर्द्धनारीश्वर महादेव की प्रतिमा स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी शुक्रवार को कार्यक्रम के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। उसके बाद बीस हजार श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोज...