आस्था व श्रद्धा के संग आरंभ हुआ नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ
छपरा, मई 21 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता प्रखंड के चंदना गांव में गुरुवार को भक्ति, वैदिक परंपरा और आध्यात्मिक उल्लास के बीच नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश सह शोभा यात्रा के साथ हुआ। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। यज्ञारंभ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में 501 श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शामिल हुए। श्रद्धालुओं के हाथों में सजे कलश और मुख से निकलते जयघोष श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे। शोभायात्रा की अगुवाई हाथी, घोड़े, बैंड-बाजा और तीन रथों पर सुसज्जित धार्मिक झांकियों ने की, जिसने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक उत्सव का स्वरूप प्रदान किया।
कलश यात्रा कलश यात्रा इसरौली बाजार पहुंची, जहां ब्राह्मणों ने वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.