मधुबनी, अगस्त 9 -- मधुबनी। शहर के मंगरौनी स्थित एकादश रूद्र महादेव आम लोगों के लिए विश्वास व आस्था का प्रतीक है। यहां देवाधिदेव महादेव के एक ही शक्तिवेदी पर स्थित ग्यारह स्वरुपों का दर्शन करने के लिए देश ही नहीं बल्कि इंगलैंड, जापान, नेपाल, अमेरिका, चीन, श्रीलंका, नेपाल आदि से भी शिव भक्तों, पर्यटकों का सैलाब उमड़ता रहता है। यह भी पढ़ें- राजस्थान के इस शिव मंदिर में शिवलिंग पर अपना शीश चढ़ाते रावण की अनोखी मूर्ति, सदियों पूराना है इसका इतिहासविशिष्ट स्वरूप एक ही शक्ति वेदी पर महादेव, शिव, रुद्र, शंकर, नीललोहित, ईशान, विजय, भीम, देवदेवा, भवोद्भाव व कपालिश्च के तांत्रिक विधि से स्थापित होने से संसार में यह अद्वितीय व दुर्लभ स्वरुप माना जाता है। यहा सुबह में वैदिक रीति से तो शाम में तांत्रिक विधि से पूजन का विधान है। मंदिर के पुजारी बाबा आत्म...